Surguja News Today

बिग ब्रेकिंग | बलरामपुर में हड़कंप एसडीएम और तहसीलदार द्वारा कथित रूप से की गई पिटाई में एक व्यक्ति की मौत ?

विजय सिंह बलरामपुर ब्रेकिंग | बलरामपुर में हड़कंप
बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एसडीएम और तहसीलदार द्वारा कथित रूप से की गई पिटाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि बीती रात अधिकारी अवैध बॉक्साइट खनन की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों के साथ विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि रॉड और डंडों से मारपीट की गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
पूरा मामला कुसमी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
पुलिस जांच में जुटी है और मामले को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज