
यूकेलिप्ट्स से भरी वाहन को वन विभाग की टिम ने किया जप्त
लगातार ज़िले में तस्कर सक्रिय
(रूपेस गुप्ता)
सीतापुर-मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टिम ने चलता के पास स्थित धर्म कांटे के पास लोड खड़ी वाहन UP 62 BT 8461 जो यूकेलिप्टस से लोड थी जिसे तस्कर परिवहन करने के फिराक में थे मौके पर पहुची टीम ने वाहन को जाँच किया तो उसमें एक ट्रक अवैध लकड़ी पाई गई ट्रक चालक के पास किसी भी तरह की वैधानिक कागजात नही होने के कारण वन विभाग की टीम ने वाहन को जप्त कर वन अपराध की धारा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52( 1) धारा 33 (1) धारा 41 एवं अभिवहन वनोपज नियम की 2001 के धारा 4 की उपधारा 2 के (ग) के अंतर्गत जप्ती कार्यवाई कर वाहन चालक अकमल पिता असलम उम्र 27 निवासी अहमदपूरा प्रयागराज के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है वाहन से 30 टन कच्ची लकड़ी जप्त किया गया है।
इस कार्यवाई में रेंजर विजय कुमार तिवारी रमेश मंडावी राजेश यादव तिरभुवन सिंह राजू बेक जुवेल बरवा अविनाश किंडो आदि शामिल थे।










