
खबर का बड़ा असर! चंद घंटों में कलेक्टर का एक्शन, निर्माण पर लगी रोक !
अंबिकापुर सीतापुर SNT NEWS
सीतापुर तहसील न्यायालय परिसर में आधार कार्ड सेंटर के नाम पर चल रहे कथित निर्माण कार्य पर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। चंद घंटों के भीतर सरगुजा कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से सवाल उठ रहे थे। खबर सामने आने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अब प्रशासनिक स्तर पर पूरे मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्माण किन परिस्थितियों में प्रारंभ हुआ।
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि बिना विधिवत अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण स्वीकार्य नहीं होगा और नियमों के विरुद्ध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









