Surguja News Today

Breaking -सीतापुर तहसील न्यायालय के अंदर अतिक्रमण का खेल अतिक्रमण रोकने वाले कार्यालय में ही अतिक्रमण ?

सीतापुर तहसील न्यायालय के अंदर अतिक्रमण का खेल!
तहसील न्यायालय परिसर में आधार कार्ड सेंटर के नाम पर कथित रूप से निजी निर्माण कार्य जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बिना किसी शासकीय स्वीकृति के यह निर्माण किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

दुर्भाष पर चर्चा के दौरान नायब तहसीलदार ने बताया कि निर्माण कार्य का किसी भी तरह का प्रशासकीय स्वीकृति नहीं है मामले की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार तुषार माणिक ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रोकने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल कार्रवाई पूरी तरह सफल होती नजर नहीं आ रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि—
अतिक्रमण रोकने वाले कार्यालय के परिसर में ही यह निर्माण किसकी अनुमति से हो रहा है ?
यदि बिना प्रशासनिक स्वीकृति के इस तरह निर्माण जारी रहता है, तो भविष्य में कोई भी व्यक्ति परिसर में दुकान या निर्माण खड़ा कर सकता है, जिससे स्थिति भयावह हो सकती है।
ऐसे में इस प्रकार के अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई और स्पष्ट प्रशासनिक हस्तक्षेप बेहद जरूरी माना जा रहा है। अब देखना होगा आगे किस तरह से कार्यवाही की जाती है

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज