Surguja News Today

पुलिस की नजर में कोयला बीन घरेलू उपयोग के लिए भी लाना अपराध ? ग्रामीणों ने लगाए अवैध वसूली के गंभीर आरोप

पुलिस की नजर में कोयला बीन घरेलू उपयोग के लिए भी लाना अपराध ? ग्रामीणों ने लगाए अवैध वसूली के गंभीर आरोप


सूरजपुर भैयाथान – जिले के भैयाथान ब्लॉक अंतर्गत भास्करपारा कोयला खदान में प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए जा रहे खनन कार्य के बीच स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खनन, लोडिंग और परिवहन के दौरान सड़क पर गिरने वाले कोयले को वे अपने घरेलू उपयोग के लिए बीनते हैं, लेकिन अब यह उनके लिए मुसीबत बन गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बसदेई पुलिस चौकी में पदस्थ नगर सैनिक अनिल विश्वकर्मा और उनके साथ अन्य स्टाफ कोयला लाने वाले गरीब ग्रामीणों से अवैध रूप से पैसों की मांग करते हैं। पैसा न देने पर उन्हें धमकाया जाता है, कार्रवाई करने की चेतावनी दी जाती है और चौकी ले जाने का भय दिखाया जाता है।
पीड़ित ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर सूरजपुर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि कथित अवैध वसूली में शामिल नगर सैनिक अनिल विश्वकर्मा सहित अन्य कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें तुरंत बसदेई चौकी से हटाया जाए।

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बड़ा सवाल: गरीबों पर शिकंजा क्यों ?
एक ओर जहां खदान से गिरा हुआ कोयला कंपनी के लिए बेकार माना जाता है, वहीं दूसरी ओर गरीब ग्रामीणों को इसके लिए परेशान किया जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज