
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भारतीय जनता पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में लगातार अहम कदम उठा रही है। इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा की जिला इकाई में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल निराला ने किसान मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस कार्यकारिणी में मैनपाट क्षेत्र के सक्रिय और युवा किसान नेता महेश यादव को भाजपा किसान मोर्चा जिला सह मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महेश यादव मैनपाट के सपना दर गांव के निवासी हैं और लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं। वे संगठन के लिए लगातार सक्रिय रहकर सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर भी वे हमेशा आगे रहते हैं। मैनपाट क्षेत्र में जब-जब किसानों को किसी भी तरह की परेशानी आई है, महेश यादव ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया है।

पूर्व में भी महेश यादव भाजपा संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत पकड़, संगठन के प्रति समर्पण और किसानों के बीच सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर महेश यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस नियुक्ति के बाद महेश यादव के समर्थकों और क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं मैनपाट क्षेत्र में खुशी की लहर है।
Author: Ramjaan Khan









