Surguja News Today

सीतापुर के किसानों के मसीहा पुरुषोत्तम पुरोहित को मिली बड़ी जिम्मेदारी बने बीजेपी किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी…


छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार नई नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा किसान मोर्चा की जिला इकाई में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं की घोषणा की गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल निराला ने किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें सीतापुर विकासखंड के चलता निवासी पुरुषोत्तम पुरोहित को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भाजपा किसान मोर्चा का जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुरुषोत्तम पुरोहित लंबे समय से छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। इसके साथ ही वे लगातार किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। क्षेत्र में जब भी किसानों को किसी प्रकार की परेशानी हुई, वे हमेशा आगे बढ़कर उनके साथ खड़े नजर आए।

सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़ रखने वाले पुरुषोत्तम पुरोहित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इन्हीं सभी गुणों और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों, युवा किसानों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर पुरुषोत्तम पुरोहित ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन पर भरोसा जताकर सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज