Surguja News Today

पुलिस लाइन खेल मैदान पर निर्माण का विरोध, नागरिकों ने IG को सौंपा ज्ञापन

पुलिस लाइन खेल मैदान पर निर्माण का विरोध, नागरिकों ने IG को सौंपा ज्ञापन
अंबिकापुर। पुलिस लाइन स्थित खेल मैदान में प्रस्तावित निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर विरोध सामने आया है। शहर के नागरिकों और खेल प्रेमियों ने सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए निर्माण कार्य का विरोध किया है।
नागरिकों का कहना है कि पुलिस लाइन खेल मैदान वर्षों से बच्चों और युवाओं के लिए खेल एवं शारीरिक अभ्यास का प्रमुख केंद्र रहा है। शहर में पहले ही खुले खेल मैदानों की कमी है और यदि इस मैदान पर निर्माण किया गया तो बच्चे और युवा आउटडोर खेलों से वंचित हो जाएंगे।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि पुलिस विभाग अपना निर्माण कार्य किसी अन्य स्थान पर करे और इस एकमात्र सुरक्षित खेल मैदान को संरक्षित रखा जाए। नागरिकों को उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बच्चों और युवाओं के हित में सकारात्मक निर्णय लेगा।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज