
तूबा टीम द्वारा सदर व पदाधिकारियों का सम्मान बरगीडीह।
तूबा टीम बरगीडीह द्वारा बरगीडीह अंजुमन कमेटी के सदर डॉ. फैजुल हसन फ़िरदौसी, सेक्रेटरी जमील फ़िरदौसी एवं वाहिद रहमानी को उनके उल्लेखनीय सामाजिक एवं प्रशासनिक योगदान के लिए मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
डॉ. फैजुल हसन फ़िरदौसी की सदारत में मस्जिद एवं मदरसा की ज़मीन से संबंधित कार्यों को अत्यंत मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ अपडेट एवं पूर्ण कराया गया।
कमेटी का हिसाब-किताब पूरी तरह पारदर्शी एवं आईने की तरह साफ़ रहा। उनकी सदारत में कमेटी को कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ प्राप्त हुईं, जिसका पूरा श्रेय डॉ. फैजुल हसन फ़िरदौसी एवं उनकी टीम को जाता है।
1 फरवरी 2026 : निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
हर वर्ष की तरह 1 फरवरी 2026 को डॉ. फैजुल हसन फ़िरदौसी, उनके भाई ऐनुल हसन फ़िरदौसी एवं डॉ. जैनुल हसन फ़िरदौसी द्वारा अपने पिताजी की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है।
इस शिविर में इस वर्ष 300 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का सीधा लाभ गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को मिला, जिससे उन्हें निःशुल्क इलाज प्राप्त कर स्वस्थ जीवन जीने में सहायता मिली।
इसी सराहनीय कार्यों को ध्यान में रखते हुए तूबा टीम बरगीडीह द्वारा डॉ. फैजुल हसन फ़िरदौसी, वाहिद रहमानी एवं सेक्रेटरी जमील फ़िरदौसी को सम्मानित किया गया। तूबा टीम बरगीडीह के सदस्य मो. जमाल फ़िरदौसी मो. क़ासिम फ़िरदौसी मो.अब्दुल्लाह फ़िरदौसी मो. इब्राहिम फ़िरदौसी गुलाम मुस्तफ़ा
अबरार अहमद फिरदौसी सहित बरगीडीह के सभी लोगों का विशेष सहयोग और सराहनीय योगदान रहा।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









