Surguja News Today

एक्के नंबर सब्बो बर”: डायल-112 नेक्स्ट फेज से पहले सूरजपुर पुलिस को एक दिवसीय प्रशिक्षण

डायल-112 (नेक्स्ट फेज) के सफल संचालन को लेकर सूरजपुर पुलिस को मिला विशेष प्रशिक्षण
सूरजपुर/सरगुजा | 05 फरवरी 2026
पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जिला सूरजपुर में शीघ्र प्रारंभ होने वाली डायल-112 (नेक्स्ट फेज) योजना के प्रभावी और सुचारु संचालन को लेकर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
यह प्रशिक्षण डीसीसी डायल-112, जिला सरगुजा में आयोजित किया गया, जिसमें सूरजपुर जिले के नामांकित पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य डायल-112 सेवा को और अधिक तेज, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाना रहा।
प्रशिक्षण में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों/कर्मचारियों को डायल-112 योजना “एक नंबर सब्बो बर” की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि किस प्रकार DCC के माध्यम से जिले में संचालित ERU/ERV की मॉनिटरिंग की जाती है।


साथ ही सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (C-4) से प्राप्त Case ID/Event को Low, Medium, Emergency, Hot Call जैसी श्रेणियों में वर्गीकृत करने की प्रक्रिया समझाई गई।
अधिकारियों को DCC के माध्यम से ERU/ERV के साथ बेहतर समन्वय, संवाद एवं त्वरित कार्रवाई के उपायों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। गंभीर व संवेदनशील मामलों की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल देने, ASR (Action Summary Report) भरने की प्रक्रिया, DCC एवं वेब पोर्टल में प्रयुक्त शॉर्टकट शब्दों की जानकारी भी दी गई।
महिला-बच्चों व आपात स्थितियों पर विशेष फोकस
प्रशिक्षण में महिला एवं बच्चों से जुड़े संवेदनशील मामलों, आगजनी, सड़क दुर्घटना, आत्महत्या, जहर सेवन जैसी आपात घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही DCC कार्यालय में लगे आधुनिक उपकरणों, ERU को प्रदाय PFT (Portable Field Terminal) की कार्यप्रणाली, GPS ट्रैकिंग, सेल्फ इवेंट क्रिएशन, VIP/VVIP ड्यूटी के दौरान ERU एवं DCC स्टाफ की भूमिका तथा अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इन अधिकारियों ने दिया प्रशिक्षण
डीसीसी सरगुजा से
प्रधान आरक्षक संजीव कुमार त्रिपाठी,
महिला आरक्षक मनीषा द्विवेदी,
आरक्षक अजय कुमार थवाईत,
मोहन पवार एवं
महेंद्र कुमार गोंड
द्वारा जिला सूरजपुर के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के माध्यम से डायल-112 सेवा को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए आम नागरिकों को तेज, भरोसेमंद और संवेदनशील आपात सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज