
श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 15 घायल
सूरजपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। पीछे से ट्रक की टक्कर लगने के बाद बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में लगभग 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बस रायगढ़ जिले के तमनार से श्रद्धालुओं को लेकर बनारस जा रही थी। यह दुर्घटना अंबिकापुर–बनारस मार्ग पर गंगापुर के पास हुई।
मामला लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416
Post Views: 138









