Surguja News Today

एनएच-43 पर सड़क हादसा: बिश्रामपुर थाने में पदस्थ आरक्षक अभय पांडे की मौत

एनएच-43 पर सड़क हादसा: बिश्रामपुर थाने में पदस्थ आरक्षक अभय पांडे की मौत
सूरजपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में बिश्रामपुर थाने में पदस्थ आरक्षक अभय पांडे का निधन हो गया। यह हादसा एनएच-43 पर दसवीं बटालियन सिलफीली के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक दसवीं बटालियन सिलफीली में चल रही फिटनेस ट्रेनिंग में शामिल थे। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद वे अपनी मोटरसाइकिल से बिश्रामपुर की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी।
घटना जयनगर थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची जयनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
इस हादसे से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज