
केंद्रीय बजट 2026–27 सर्वस्पर्शी और दूरदर्शी : वाहिद रहमानी
अंबिकापुर।
भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक जिला महामंत्री वाहिद रहमानी ने केंद्रीय बजट 2026–27 की सराहना करते हुए इसे देश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा, बल्कि छोटे व्यापारियों, किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वाहिद रहमानी ने कहा कि बजट में 10,000 करोड़ रुपये के SME ग्रोथ फंड का प्रावधान छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। इससे MSME सेक्टर को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही सरकारी खरीद में MSME की हिस्सेदारी बढ़ाने और TReDS प्लेटफॉर्म के विस्तार से छोटे उद्योगों की नकदी समस्या का समाधान होगा।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हैंडलूम योजना के माध्यम से पारंपरिक बुनकरों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है। वहीं बायोफार्मा शक्ति कार्यक्रम के लिए 10,000 करोड़ रुपये के आवंटन से भारत दवा अनुसंधान और निर्माण के क्षेत्र में वैश्विक हब के रूप में उभरेगा।
वाहिद रहमानी ने विशेष रूप से कैंसर की 17 दवाओं पर सीमा शुल्क हटाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे मध्यम और गरीब वर्ग के लिए बड़ी मानवीय राहत बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करता है।










