Surguja News Today

प्रेमनगर में श्रीमद भागवत कथा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हुआ

प्रेमनगर में श्रीमद भागवत कथा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हुआ
रिपोर्ट मनीष सोनी नगर पंचायत प्रेमनगर
 तहसील साहू संघ प्रेमनगर के तत्वावधान में श्रीमद भागवत कथा समिति द्वारा विगत 13 वर्षों से प्रेमनगर तहसील में अनवरत श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें इस वर्ष नगर पंचायत प्रेमनगर के दुर्गाबाड़ी में 28 जनवरी 2026 से कथावाचक परम पूज्य पं श्री चंद्रेश पांडेय जी के मधुर वाणी से अमृतमय कथा एवं संगीत टोली द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है। कथा के प्रथम दिवस में विशाल कलश यात्रा दुर्गाबाड़ी से होकर बिरंची बाबा गई। तत्पश्चात नगर भ्रमण करते हुए अटेम नदी में स्थित एनीकेट बांध के समीप नदी में प्रवाहित गंगा रूपी जल का पूजा अर्चना के बाद कलश में जल उठाया गया।कथा में नगर क्षेत्र के साथ दूरदराज के भागवत प्रेमी श्रद्धालु पहुंचकर कथा का रसपान करते हुए अपना जीवन धन्य कर रहे हैं।

समिति ,परीक्षित कक्ष में विराजमान यजमानों एवं दानवीर दानदाताओं के सहयोग से प्रतिदिन दोनों पालियों में महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है,जिसमें हजारों श्रद्धालु महाप्रसाद का आनंद ले रहे हैं।श्रीमद् भागवत कथा समिति के अध्यक्ष श्री जय राम साहू जी ने  समस्त भागवत प्रेमियों , श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि इस अमृतमय कथा का रसपान करते हुए अपना जीवन धन्य बनाते के लिए कथा के शेष दिनों में अधिक से अधिक संख्या पहुंचकर कथा का आनंद प्राप्त करें।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज