
डॉ. नूरुल हसन फिरदौसी की स्मृति में बरगीडीह में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,300 से अधिक मरीज हुए लाभान्वित लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने भी शिविर में शिरकत कर श्रद्धांजलि अर्पित की !
SHAIF FIRDOUSI SNT NEWS बरगीडीह–
सरगुजा अंचल के प्रथम पीढ़ी के सर्जन स्वर्गीय डॉ. नूरुल हसन फिरदौसी की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 1 फरवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी बरगीडीह स्थित उनके निज निवास (रैन बसेरा) में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 300 से अधिक मरीजों ने निःशुल्क जांच एवं उपचार का लाभ उठाया।

डॉ. नूरुल हसन फिरदौसी सरगुजा के फर्स्ट जेनरेशन सर्जन थे, जो गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने चिकित्सा सेवा को मानव सेवा का माध्यम बनाकर जीवनभर समाज की सेवा की। उनकी इसी जनसेवा भावना को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष उनके निज निवास में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है।


यह शिविर डॉ. फिरदौसी हॉस्पिटल के तत्वावधान में तथा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. फैजुल हसन फिरदौसी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर में अपने-अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले 10 डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श एवं त्वरित उपचार उपलब्ध कराया।
निःशुल्क जांच की सुविधाएं
शिविर में फाइब्रो स्कैन द्वारा लीवर जांच, ईसीजी, बीएमडी (हड्डी घनत्व जांच), सीबीसी ब्लड जांच तथा एक्स-रे जांच की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई। सभी जांचों की रिपोर्ट तत्काल प्रदान कर मरीजों को त्वरित समाधान दिया गया।

इन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
डॉ. फैजुल हसन फिरदौसी – लेप्रोस्कोपी सर्जन
डॉ. अनुरंजन दुबे – हड्डी रोग विशेषज्ञ
डॉ. शैलेंद्र गुप्ता – नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ
डॉ. बी. कमलेश – शिशु रोग विशेषज्ञ
डॉ. रवि शंकर सिंह – दर्द निवारण विशेषज्ञ
डॉ. अभिजीत जैन – नेत्र रोग विशेषज्ञ
डॉ. अमीन फिरदौसी – होम्योपैथिक विशेषज्ञ
डॉ॰ भूटानी- हड्डी रोग विशेषज्ञ
डॉ. मोहसिन फिरदौसी – दंत रोग विशेषज्ञ
फिजियोथेरेपिस्ट- आरिज फिरदौसी
डॉ. अमरीन फिरदौसी – होम्योपैथिक विशेषज्ञ
शिविर में दंत रोग से पीड़ित मरीजों के दांत आवश्यकतानुसार तत्काल निकाले गए। वहीं आंखों से संबंधित रोगों, विशेषकर मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इसके अलावा हर्निया, कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आगे के उपचार की सलाह दी गई।
आयुष्मान भारत योजना का मिलेगा लाभ
शिविर में आए मरीजों को जानकारी दी गई कि शिविर की पर्ची लेकर डॉ. फिरदौसी हॉस्पिटल जाने पर किसी भी प्रकार की डॉक्टर फीस नहीं ली जाएगी तथा पात्र मरीजों का आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क इलाज किया जाएगा।
शिविर में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे स्वर्गीय डॉ. नूरुल हसन फिरदौसी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
शिविर में लायंस क्लब की टीम अंबिकापुर ने फल वितरण किया और शिविर की खूब सराहना की।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









