

आवारा मवेशियों से किसान परेशान, फसलों को भारी नुकसान
खाराकोना | बरगीडीह
ग्राम पंचायत खाराकोना में इन दिनों आवारा मवेशियों का आतंक किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों का सीजन चल रहा है, लेकिन रात होते ही आवारा मवेशी किसानों की मेहनत की फसल चट कर जा रहे हैं। इससे किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण किसानों का कहना है कि फसल बचाने के लिए दिन-रात निगरानी करनी पड़ रही है, फिर भी आवारा मवेशियों के कारण नुकसान थम नहीं रहा। इस समस्या को लेकर पंचायत स्तर पर भी नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्राम पंचायत खाराकोना के सरपंच श्री तुलसेश्वर एवं सरपंच प्रतिनिधि श्री चमन लाल ने बताया कि आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशाला या अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके लिए जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से सहयोग की मांग की गई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोई ठोस निर्णय और कार्रवाई नहीं हुई, तो सरपंच समेत किसान जनपद कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब और क्या कदम उठाता है।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









