
भाजपा युवा मोर्चा जिला सूरजपुर को मिला नया कोषाध्यक्ष, जिले में खुशी की लहर
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता सलका/भटगांव:--भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला सूरजपुर में संगठनात्मक विस्तार के तहत कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा की गई है। नियुक्ति की खबर सामने आते ही जिलेभर में हर्षोल्लास का माहौल बन गया और बधाई एवं शुभकामनाओं का तांता लग गया।
नवनियुक्त कोषाध्यक्ष पार्टी की विचारधारा के प्रति निरंतर समर्पित रहते हुए संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि वे पूर्व में भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भटगांव मंडल में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव के कारण उनसे युवा मोर्चा को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई जा रही है।
पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं कार्यकुशलता से युवा मोर्चा जिला सूरजपुर नई ऊँचाइयों को छुएगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।












