Surguja News Today

Batouli -शादी का झांसा और फिर शारीरिक शोषण परेशान नाबालिग ने की आत्महत्या

आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले मे आरोपी गिरफ्तार

:-थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल किया गया जप्त।
:-नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातारा सख्त कार्यवाही।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बतौली के मर्ग क्रमांक 05/26 धारा 194 बीएनएसएस की मर्ग डायरी की जांच में पाया गया कि आरोपी उमेश कुमार यादव पिता राजाराम उम्र 24 वर्ष साकिन मुर्ताडांड चिपरकाया थाना बतौली के द्वारा मृतिका को नाबालिक जानते हुए भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया एवं बाद मे शादी करने से मना कर देने पर मृतिका परेशान एवं प्रताड़ित होकर आम पेड़ मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है आरोपी उमेश यादव के खिलाफ अपराध सदर धारा का कृत्य पाये जाने से थाना बतौली मे अपराध क्रमांक 15/26 धारा 65(1), 64(2)(एम), 107 बी.एन.एस., 4,6 पोक्सो एक्ट एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी उमेश यादव को तलब कर घटना के सम्बंध पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम  उमेश कुमार यादव पिता राजाराम उम्र 24 वर्ष साकिन मुर्ताडांड चिपरकाया थाना बतौली  का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित करना स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाईल जप्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ अपराध सदर धारा का सबूत पाये जाने प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर श्री राजेंद्र मंडावी के नेतृत्व मे थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर,सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक रविश लकड़ा, अनूप कुजूर, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट तिर्की, आरक्षक राजेश खलखो,राजू कुजूर, जोगी बड़ा, भगलू राम, गजानंद पैकरा, संतोष बरवा सक्रिय रहे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज