

मा कूदरगढ़ी एलुमिन रिफाइनरी फैक्ट्री की लापरवाही से मजदूर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल !
कूदरगढ़ी स्थित एलुमिन रिफाइनरी फैक्टरी में एक बार फिर प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है, जहाँ सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते एक स्थानीय मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी। फैक्ट्री में हादसे के दौरान एंबुलेंस भी नहीं था !
मिली जानकारी के अनुसार, मजदूरों का शिफ्ट समाप्त होने के बाद फैक्ट्री गेट के सामने बीच सड़क पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर युवक अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं
घटना के बाद जनप्रतिनिधि हलीम फिरदौसी ने तत्काल घायल मजदूर को अपने वाहन से शांतिपारा अस्पताल पहुंचाया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीण मजदूर लुंड्रा के झेराडीह के हर्षादाड का रहने वाला बताया जा रहा है मृत मजदूर की उम्र करीब पैंतालीस वर्ष बताई जा रही है !
मजदूर की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब मजदूरों का शिफ्ट खत्म होता है और बड़ी संख्या में मजदूर फैक्ट्री गेट से बाहर निकलते हैं, तो—
क्या उस समय ट्रैफिक रोकने के लिए गार्ड की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए ?


क्या मजदूरों की सुरक्षित आवाजाही की जिम्मेदारी फैक्ट्री प्रबंधन की नहीं है?
क्या सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है?
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि फैक्ट्री गेट पर समुचित सुरक्षा इंतजाम होते, तो आज एक निर्दोष मजदूर की जान नहीं जाती।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है—
क्या कूदरगढ़ी एलुमिन रिफाइनरी मजदूरों के लिए “मौत की फैक्ट्री” बनती जा रही है?
और इस दर्दनाक हादसे का जिम्मेदार आखिर कौन ?
Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









