
डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल प्रतापगढ़
में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
रुपेश गुप्ता प्रतापगढ़ डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल प्रतापगढ़,में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील अग्रवाल ( उप -सरपंच, प्रतापगढ़) एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती साधना अग्रवाल जनपद सदस्य के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत और परेड की प्रस्तुती बच्चों को उनके एकेडमिक प्रदर्शन के आधार पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

उपस्थित अतिथियो ने अपने उद्बोधन में बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के शिक्षक श्याम बिहारी मिश्रा ने संविधान की प्रस्तावना एवं संकल्पना पर अपना विचार रखा विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम यादव ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व को बताते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विद्यार्थियों में संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के मूल्यों को सुदृढ़ करने तथा देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया जाता है।
मंच का सफल संचालन श्रीमती नेहा अग्रवाल और कमलेश मौर्य के द्वारा किया गया।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









