
अमृत सरोवर तटों पर उत्साहपूर्वक मनाया गया
गणतंत्र दिवस
अंबिकापुर 26 जनवरी 2026 SNT NEWS गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी 119 अमृत सरोवर तटों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा अमृत सरोवरों पर साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता तथा जल संरक्षण के प्रति सामूहिक शपथ ली गई।

सभी ने अपने ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों को निरंतर स्वच्छ रखने तथा जल स्रोतों के संरक्षण हेतु प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर “विकसित भारत दृ जी रामजी योजना” के उद्देश्यों के बताते हुए विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक, स्थानीय ग्रामीणजन एवं समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। आयोजित यह कार्यक्रम न केवल गणतंत्र दिवस के उत्सव का प्रतीक रहा, बल्कि स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जनजागरूकता के संदेश को भी सशक्त रूप से प्रसारित करने में सफल रहा।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









