Surguja News Today

लहर लहर लहराया तिरंगा पूरे क्षेत्र में धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

लहर लहर लहराया तिरंगा पूरे क्षेत्र में
धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

रुपेश गुप्ता दो वर्ष के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजन था बंद।जिसे लेकर लोगो में थी काफ़ी निराशा।
एम एल ए एजुकेशन कोर की पहल पर विधान सभा स्तरीय आयोजन को फिर से शुरू कराया गया जिसे लेकर छात्र छात्राओ में काफ़ी उत्साह देखने को मिला।

सीतापुर-ब्लॉक के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम ग्राउंड में विधानसभा स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष स्नेहलता टोप्पो और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेम दान कुजूर नगर पंचायत अध्यक्ष रहे शामिल।

स्टेडियम ग्राउंड का ध्वजा रोहण विधायक टोप्पो ने द्वारा किया गया।ध्वजारोहण कर परेड की सलामी दी गई इसके उपरांत शांति के प्रतीक स्वेत कबूतर के जोड़े को आसमान में उड़ाया गया।
विधायक टोप्पो ने जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के विषय में लोगो को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर स्कूली छात्र छत्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई

विधायक ने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों,कार्यक्रम में पार्टिसिपेट करने वाले लोगों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
छेत्र के कर्मा नर्तक दलों के मनमोहक नृत्य को देख विधायक अपने आप को नहीं रोक पाये और ख़ुद कर्मा नृत्य करने पहुँच गये विधायक को अपने बीच पा कर लोग काफ़ी उत्साहित थे।

इस अवसर पर छेत्र के जनप्रतिनिधि और काफ़ी संख्या में गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित थे।

मंच का सफल संचालन नीलम सोनी अनीता तिवारी और सुनील गुप्ता द्वारा किया गया।

दो वर्षों के बाद फिर से शुरू हुए कार्यक्रम को लेकर सीतापुर नगर के लोगो में काफ़ी उत्साह का वातावरण था लोग समय से कार्यक्रम स्थल रहे थे जिसे लेकर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह दल बल के साथ क़ानून वयवस्था बनाने में अपनी टिम के साथ जुटे थे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज