
सरगुजा में ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम: युवाओं ने लिया प्रेरणा का संकल्प
रुपेश गुप्ता
सरगुजा, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन सरगुजा के तत्वावधान में ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं को प्रेरित करने और उनके उत्साह को बढ़ाने के लिए अपने अपने विचार साझा किए गए।
कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता और खेलों के क्षेत्र में अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग करते हुए आगे बढ़ें। आत्मनिर्भर बनने और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल विधायक प्रबोध मिंज युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिह तोमर ज़िला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंग महापौर मंजूषा भगत हरमींदर सिंह ललन प्रताप सिंह बाबू लाल गोयल सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार सुप्रसिद्ध लेखक नीलोत्पल मृणाल सहित काफ़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे ।

सभी ने युवाओं को अपने अनुभवों और संकल्पों से प्रेरित किया।
कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखने लायक था और उन्होंने अपने प्रश्नों और विचारों के माध्यम से कार्यक्रम को और भी जीवंत बनाया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने यह संदेश दिया कि युवा ही देश राज्य और समाज के विकास को गति दे सकते है।


Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









