Surguja News Today

विधवा बुजुर्ग महिला से बेटी बनकर करीब पांच लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

अंबिकापुर में एक विधवा बुजुर्ग महिला से बेटी बनकर करीब पांच लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
आरोपी युवती ने पहले ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा दिया,
फिर मोबाइल पर लाखों रुपये की ऑनलाइन कमाई दिखाकर
बुजुर्ग महिला का भरोसा जीत लिया और ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
इस मामले में सुमित्रा उर्फ राधिका भगत पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप है, जो कुसमी दर्रीपारा की रहने वाली बताई जा रही है।
आरोपी युवती ने बुजुर्ग महिला को साथ लेकर
अंबिकापुर के अलग–अलग बैंकों की शाखाओं में जाकर
पांच लाख रुपये से अधिक की रकम निकलवाई। रुपये ठगने के बाद आरोपी युवती ने एक कार भी खरीदी, जो चौंकाने वाली बात यह है सूत्रों के मुताबिक कार तहसीलदार के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग महिला और आरोपी युवती को
थाने बुलाकर पूछताछ तो की, लेकिन एफआईआर दर्ज करने के बजाय पीड़िता को कोर्ट भेज दिया,
जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
पीड़ित महिला अंबिकापुर के ठाकुरपुर क्षेत्र की रहने वाली है,
जबकि आरोपी युवती अंबिकापुर में ही किराए का मकान लेकर रह रही थी। इसके अलावा आरोपी पर ऑनलाइन एप के माध्यम से गेम खेलवाकर लाखों रुपये इन्वेस्ट कराने और ठगी करने के भी आरोप हैं।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज