
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
शिविर प्रतिवेदन
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका अघिना के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विशेष सात दिवसीय शिविर का आयोजन दिनांक 16.01.2026 से 22.01.2026 तक ग्राम पंचायत नया करकोली में किया गया है।
शिविर के माध्यम से एन एस एस के स्वयंसेवक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार चक्रधारी ने बताया कि इस सात दिवसीय शिविर के प्रथम दिवस छात्र छात्राओं ने शिविर स्थल में स्वच्छता कार्य कर आवास के लिए उचित व्यवस्था की। तत्पश्चात उद्घाटन अवसर पर ग्राम पंचायत नया करकोली के सरपंच को आमंत्रित किया गया सरल व सहज नेतृत्व के धनी सरपंच देवकुमार सिंह ने आश्वासन किया कि किसी भी प्रकार की समस्या शिविर में नहीं होने देंगे गांव के छोटे बच्चों के द्वारा आकर्षक नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया।


शिविर के द्वितीय दिवस स्वयंसेवकों ने प्रातः काल योग और पीटी के माध्यम से शरीर को स्वच्छ रखनेंके लिए कार्य किया योग और पीटी प्रतिदिन आयोजित हुआ शिविर के तीसरे दिवस बौद्धिक सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ एस एन पांडेय संतरगाहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर का आगमन हुआ उन्होंने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलना हमे एक सफल इंसान बनाने से नहीं रोक सकती उन्होंने कहा कि समय सारिणी बनकर अध्ययन कार्य करना है नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। इसी दिन सांस्कृतिक सत्र में श्री साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय अंबिकापुर के कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र दास सोनवानी सर का आगमन हुआ,उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन और मधुर गायन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर के कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार राय ने स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत और उनके जीवन के बारे में विस्तार से स्वयंसेवकों को बताया। के आर टेक्निकल कॉलेज अंबिकापुर के कार्यक्रम अधिकारी विनितेश गुप्त ने अपनी कविता और हास्य शायरी के माध्यम से स्वयंसेवकों को मार्ग दर्शन दिया। इसी दिन आकाशवाणी अंबिकापुर से आए एस धर्मेंद्र नायडू ने भी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। शिविर के चौथे दिवस भटगांव ठनकी टीम ने यातायात जागरूकता और सड़क सुरक्षा कार्यक्रम से स्वयंसेवकों औरभगराम वासियों का मार्गदर्शन किया औरबसदक सुरक्षा से संबंधित नियम कानून के बारे में बाते बताई। सेवानिवृत शिक्षक श्री राम रूप सिंह ने स्वयंसेवकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें अनुशासित जीवन जीने की सलाह दी। माध्यमिक शाला नया करकोली के प्रधान पाठक गुलाब देवांगन ने भी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। व्याख्या कमलेश जायसवाल ने अपने मधुर गीत स्वभाव विभोर कर दिया। इसी दिन सांस्कृतिक सत्र में माउंटेन मैन राहुल गुप्ता का आगमन हुआ उन्होंने स्वयंसेवकों को कैरियर निर्माण के समाध में मार्गदर्शन दिया साथ हीं यह भिन्नता की किस तरह उन्होंने माउंट एवरेस्ट और कालीमंजरो जैसी ऊंची चोटियांपर फतह हासिल की। कुंडीकला के प्राचार्य जयनारायण गुप्ता जी ने स्वयंसेवकों के कम की सराहना की एवं उनका मार्गदर्शन किया। अंबिकापुर से ही पधारे पंकज गुप्ता ने भिन्सव्यंसेवकों का मार्गदर्शन किया। इसी दिन स्वयंसेवकों ने गांव के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान क्विज का आयोजन पीपीटी के माध्यम से किया। शिविर के पांचवे दिवस बालसरक्षण अधिकारिन्मानीज जायसवाल ने स्वयंसेवकों और गांव के अन्य नागरिकों और बच्चों को बार सुरक्षा अधिनियम एवं पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताया और हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन से पधारे यशोदा गुप्ता ने भी अपना मार्गदर्शन दिया। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने भी अपने अनुभव स्वयंसेकों के साथ साझा किया। इसी दिन संकुल समन्वयक कुलदीप सिंह,जुगेंद्र कुमार सोनी और रामेश्वर तिवारी ने अपने जीवन के संघर्षोंकोंसजा किया और स्वयंसेवको को लगातार परिश्रम की सिख दी। शिविर के छठवें दिवस राजेंद्र प्रसाद पाठक डिप्टी चीफ लीगल एवं डिफेंस काउंसिल विधिक सेवा प्राधिकरण सूरज पुर ने विभिन्न सुविधाओं एवं मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में जानकारी दी। अभिनव महिबिया भटगांव ने स्वयंसेवकों को करियर निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन किया। पैरालीगल वॉलंटियर विकास प्रजापति ने भी स्वयंसेकों का मार्गदर्शन किया। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन परियोजना कार्य के माध्यम से स्वछता कार्य, चबूतरा,निर्माण,सीखता निर्माण का कार्य भी स्वयंसेवकों ने किया। प्रतिदिन मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामीण स्कूली बच्चों ने किया। रा से यो स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति, स्वच्छता,अंधविश्वास से संबंधित नाटकों से जागरूकता लाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में माध्यमिक शाला के शिक्षक ब्रज कुमार राज एवं समस्त स्टॉफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर के अंतिम दिवस समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *जिला पंचायत सदस्य अनुज राजवाड़े रहे उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को जीवन में लागू करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र भी वितरित्बकीय गया। समापन अवसर पर ग्राम पंचायत नया करकोली के सरपंच देवकुमार सिंह,उपसरपंच प्रधान पाठक गुलाब देवांगन, संकुल समन्वयक कन्नीलाल।प्रजापति, भारतीय जनता पार्टी से ज्ञान प्रकाश दुबे संकुल केंद्र खोपा के सभी शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। रा से यो स्वयंसेवकों तरुण देवांगन, करन देवांगन, हुकुमचंद राजवाड़े,रजनीकांत प्रजापति ,मनोज विश्वकर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









