
मृत बताकर जमीन हड़पने की साजिश_राजस्व विभाग के अफसरों का एक चौंकाने वाला कारनामा सरगुजा जिले से सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला को कागजों में मृत घोषित कर लाखों रुपये की जमीन हड़पने की साजिश रची गई। हैरानी की बात यह है कि जिसे मृत बताया गया, वह महिला खुद सामने आकर कह रही है— “मैं जीवित हूं..
_मामला अंबिकापुर के मेंड्रा खुर्द गांव का है, जहां की रहने वाली बुजुर्ग महिला सुगामती राजवाड़े ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके ही भतीजे कवलसाय राजवाड़े ने साजिश के तहत उसे मृत घोषित कर दिया और राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर उसकी करीब 6 एकड़ जमीन अपने नाम करा ली। पीड़िता का आरोप है कि इस पूरे मामले में पटवारी और राजस्व विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका है। सुगामती राजवाड़े का कहना है कि बिना उसकी जानकारी के मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर लिया गया और उसी के आधार पर जमीन का नामांतरण कर दिया गया।


_ सुगामती राजवाड़े, पीड़िता
मैं जिंदा हूं, फिर भी मुझे कागजों में मृत दिखा दिया गया। मेरी जमीन मेरे भतीजे ने अपने नाम करा ली। मेरा मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे बना, इसकी जांच होनी चाहिए।
_ नेहरू राम राजवाड़े, पीड़िता का नाती ने बताया कि मेरी नानी को मृत बताकर उनकी जमीन हड़प ली गई। इसमें राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही या मिलीभगत साफ नजर आ रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।अब सवाल यह है कि जीवित महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र आखिर कैसे बना और राजस्व रिकॉर्ड में इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे हो गई।
Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









