
कसकेला में पूर्व जनपद सदस्य अभय प्रताप सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल
राजेश गुप्ता भैयाथान कसकेला | कसकेला के पूर्व जनपद सदस्य अभय प्रताप सिंह ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए कासकेला की एक बुज़ुर्ग असहाय महिला को व्हीलचेयर प्रदान की। इस सहायता से बुज़ुर्ग महिला को आवागमन में बड़ी राहत मिली है।
इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा, “कोई भी ज़रूरतमंद व्यक्ति हो, मुझे सूचना दें, सेवा के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगा।”
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वे क्षेत्र के कई बुज़ुर्गों, असहायों एवं ज़रूरतमंद परिवारों की सहायता करते आ रहे हैं। उनके इस कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की।
इस अवसर पर कसकेला के उपसरपंच राकेश यादव पंच विश्वास सोनपाकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।










