
एनएसएस का सात दिवसीय आवासीय शिविर शुरू, जागरूकता व स्वच्छता पर रहेगा जोर
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर
राजेश गुप्ता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका (अघिना) के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विशेष सात दिवसीय शिविर का आयोजन दिनांक 16 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक ग्राम पंचायत नया करकोली में आयोजित है शिविर के उद्घाटन अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत नया कारकोली देवकुमार सिंह ने स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा अर्चना पर कार्यक्रम की शुरुआत की गई साथ ग्राम पंचायत नया करकोली के उप सरपंच शिक्षक श्री बृजराज सिंह, एनएसएस के स्वयंसेवक और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार चक्रधारी ने बताया यह शिविर लगातार सात दिनों तक चलेगा


और इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवक गांव में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम रैली इत्यादि के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे साथ ही स्वच्छता कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ रखने का प्रयास भी स्वयंसेवकों द्वारा किया जाएगा शिविर के दौरान बौद्धिक सत्र में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास के लिए कार्य किया जाएगा साथ ही सायंकाल प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर और साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा शिविर में विधिक साक्षरता शिविर स्वास्थ्य शिविर पशु चिकित्सा शिविर कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन भी किया जाएगा
यह शिविर पूर्णतः आवासीय है
Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









