धान खरीदी में अनियमितता: धान खरीदी प्रभारी सोनादुला के विरुद्ध बर्खास्तगी की हुई कार्रवाई

धान खरीदी में अनियमितता: धान खरीदी प्रभारी सोनादुला के विरुद्ध बर्खास्तगी की हुई कार्रवाई

सक्ती, 17 जनवरी 2026 सरकार की धान खरीदी नीति 2025-26 के उल्लंघन एवं गंभीर अनियमितताओं के आरोप में उपार्जन केंद्र सोनादुला के धान खरीदी प्रभारी श्री हेमंत चंद्रा के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। सहायक आयुक्त सहकारिता जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के अंतर्गत संचालित उपार्जन केंद्र सोनादुला में धान खरीदी के दौरान नियमों की अनदेखी, गड़बड़ी एवं लापरवाही के प्रकरण सामने आए हैं। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। इस संबंध मे कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में सहायक आयुक्त सहकारिता जिला सक्ती द्वारा प्राधिकृत अधिकारी सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोता को निर्देश जारी करते हुए श्री हेमंत चंद्रा को तत्काल प्रभाव से पद से पृथक करने की प्रक्रिया पूर्ण करने तथा आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज