Surguja News Today

BREAKING : भौतिक सत्यापन में करीब 1 करोड़ का धान शॉट, 8357 बोरी कम, समिति प्रबंधक ने हस्ताक्षर से किया इनकार

धान खरीदी केंद्र कुंदीकला में बड़ा खुलासा
भौतिक सत्यापन में 8357 बोरी धान कम, समिति प्रबंधक ने हस्ताक्षर से किया इनकार
लुण्ड्रा धौरपुर सरगुजा | 17 जनवरी 2026 Snt news
आज दिनांक 17/01/2026 को धान खरीदी केंद्र कुंदीकला, तहसील लुण्ड्रा (धौरपुर) में नायब तहसीलदार निखिल श्रीवास्तव द्वारा संपूर्ण टीम के साथ भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की गई।
भौतिक सत्यापन के दौरान कुल 8357 बोरी धान कम पाई गई, जिसका कुल वजन 3342.8 क्विंटल आंका गया। वहीं 11458 नग पुराना बारदाना अधिक मात्रा में प्राप्त हुआ, जिससे धान खरीदी एवं भंडारण व्यवस्था में भारी अनियमितता सामने आई है।
सत्यापन उपरांत तैयार किए गए पंचनामे पर समिति प्रबंधक ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। साथ ही अपने सभी कर्मचारियों को भी हस्ताक्षर न करने के निर्देश दिए। आरोप है कि समिति प्रबंधक ने अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और सत्यापन प्रक्रिया अधूरी छोड़ते हुए समिति परिसर से चले गए।


नायब तहसीलदार द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि यदि समिति प्रबंधक को किसी स्टैक की गणना पर आपत्ति है, तो पुनः गणना कराई जा सकती है। इसके बावजूद समिति प्रबंधक ने पुनः गणना से भी इनकार कर दिया।
मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज