
सरगुजा लखनपुर अम्बिकापुर महफूज हैदर
मितानिन दिवस के अवसर पर जनपद अध्यक्ष ने मितानिनों को शाल श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित
लखनपुर विकासखंड के ग्राम अमदला में मितानिन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में लखनपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशि कला विक्रम सिंह, मंडल महामंत्री विक्रम सिंह ,सरपंच ज्योति सिंह तुरना सरपंच भावना सिंह , सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। जहां अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।

वहीं जनपद अध्यक्ष ने उपस्थित मितानिनों को संबोधित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की साथ ही क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक मितानिनों को शाल श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया और मितानिन दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी। इस दौरान पंचायत सचिव सतनारायण सिंह , मितानिन अनीता सुमित्रा यादव सहित बड़ी संख्या में मितानिन उपस्थितरहे।












