Surguja News Today

अंबिकापुर: गांधीनगर में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस जानिए कौन है युवक

अंबिकापुर: गांधीनगर में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका SNT NEWS अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बबलू मंडल के रूप में हुई है, जो सुभाष नगर का रहने वाला बताया जा रहा है।
लाश मिलने की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शव की हालत को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज