
अनिल निराला बने भाजपा किसान मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष
निराला ने प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार
(रुपेश गुप्ता)
सीतापुर-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी एवं ज़िला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है इस क्रम में सरगुजा ज़िले के सीतापुर सुर निवासी अनिल निराला को भाजपा किसान मोर्चा का जिलाअध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्तियो की घोषणा होते ही ज़िले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा ज़मीनी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताये जाने को लेकर ख़ुशी व्यक्त किया है।

अनिल निराला ने कहा कि प्रदेश संगठन ने मुझ जैसे साधारण औऱ छोटे से कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने के साथ संगठन हित में कार्य करने की बात कही गई।
Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









