
युवा कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम फैसला
शांतनु सिंह बने यूपी वेस्ट यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
सूरजपुर/भैयाथान:– इंडियन यूथ कांग्रेस ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पूर्वी के सोशल मीडिया प्रभारी शांतनु सिंह को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिमी सोशल मीडिया का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वे पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी के साथ अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी संगठनात्मक दायित्व निभाएंगे।

इस नियुक्ति की घोषणा इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल हेड (सोशल मीडिया) मनु जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से की गई। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान समय में संगठन के समक्ष कई गंभीर चुनौतियाँ हैं, जिन्हें सामूहिक प्रयास, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ ही पार किया जा सकता है। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व को जमीनी स्तर पर और सशक्त करने की आवश्यकता है।
प्रेस रिलीज़ में यह भी उल्लेख किया गया है कि इंडियन यूथ कांग्रेस प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब एवं संगठन को पूर्ण विश्वास है कि शांतनु सिंह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ऊर्जा और क्षमता के साथ करेंगे तथा उत्तर प्रदेश पश्चिम के युवाओं के बीच एकता, सद्भाव और शांति का संदेश प्रभावी रूप से पहुँचाएंगे।
शांतनु सिंह को निर्देशित किया गया है कि वे यूथ कांग्रेस सचिव प्रभारी विशाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला एवं यूपी वेस्ट यूथ कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के साथ समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति प्रदान करें।
इस नई जिम्मेदारी की घोषणा के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रदेश भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शांतनु सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की आवाज़ को और अधिक मजबूती मिलेगी।
Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









