
अम्बिकापुर ब्रेकिंग न्यूज़
सरगुजा जिले के बतौली में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जीएसटी विभाग की टीम ने राहुल मित्तल नामक फर्म में छापा मारते हुए गहन जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि राहुल वर्कशॉप में सेंट्रल जीएसटी की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है।
रायगढ़ से पहुंची विशेष जीएसटी टीम फर्म से जुड़े दस्तावेज़ों, बिलों और लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की जीएसटी हेराफेरी की आशंका जताई जा रही है। टीम द्वारा पुराने रिकॉर्ड, टैक्स इनपुट और फर्जी बिलिंग से जुड़े बिंदुओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक जीएसटी विभाग की ओर से कोई आधिकारिक आंकड़ा या बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन कार्रवाई को देखते हुए मामला बेहद गंभीर माना जा रहा है
बनें रहिए SNT News के साथ, हर ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









