
परिजनो की बात से नाराज होकर युवती ने घर के बाथरूम में फाँसी लगा कर की आत्महत्या
सीतापुर निवासी अरुण कुमार सोनी की 19 वर्षीय पुत्री आशी सोनी ने आज दोपहर 3 बजे घर के बाथरूम में फाँसी लगा कर आत्म हत्या कर ली है।
Rupesh gupta sitapur snt news
मृतिका बिलासपुर में रह कर वकालत की प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी कुछ दिनों पूर्व शीतकालीन छुट्टी पर अपने घर आयी थी छुट्टी ख़त्म होने पर परिजन उसे वापस पढ़ाई करने जाने के लिए दबाव बना रहे थे इस बात से नाराज़ होकर युवती ने अपने आप को घर के बाथरूम में बन्द कर लिया परिजन सोचे की नाराज़गी के कारण अपने को बाथरूम में बन्द कर ली है कुछ देर बाद बाहर आ जायेगी पर काफ़ी देर तक युवती बाथरूम से बाहर नहीं आई परिजन दरवाज़ा खुलवाते रहे पर वह नहीं खोल रही थी तब परिजनों द्वारा बाथरूम का दरवाज़ा तोड़कर देखा तो युवती ने अपने दुपट्टे से फाँसी लगाई है परिजनों द्वारा आनन फ़ानन में किसी तरह उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया पुलिस द्वारा मर्ग क़ायम कर शव का पोस्मार्टम करा शव को परिजनों को सौप दिया है।
कल जजगा निवासी ओमप्रकाश सोनी के 22 वर्षीय पुत्र शिवम सोनी की महादेव मुड़ा डैम में डूबने से मौत हो गई थी।पर इस घटना को लेकर सस्पेंशन बना हुआ है की युवक की नहाने के दौरान पानी में डूबने से मौत हुई की युवक ने जान बूझ कर की आत्म हत्या।
इस विषय पर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया की दो दिनों में एक ही समाज के युवक और युवती की मौत हो गई है युवक की पानी में डूबने से और युवती ने फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है पुलिस दोनों घटनाओं की गंभीरता पूर्वक जॉच कर रही है।










