
सोलर पैनल का मोटर खराब, ग्रामीणों को हो रहा पेयजल की समस्या
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता – भैयाथान विकासखण्ड के ग्राम खोपा में स्थित ऊपरपारा राजमोहन घर के पास क्रेडा विभाग द्वारा हैंडपंप में लगाये गए सोलर पैनल का मोटर जल जाने के कारण पेयजल की समस्या का सामना कर रहे हैं। लगभग एक महीने से पेयजल आपूर्ति बंद है, जिससे 21 परिवार प्रभावित हैं। वही ग्रामीणों ने बताया कि वे अब काफी मशक्कत के बाद किसी तरह पानी की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। पानी बंद हो जाने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने योजना के संवेदक तथा विभाग से मांग कर रहे हैं की जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति पुनः बहाल किया जाए, ताकि गांव के लोगों को पेयजल की समस्या दूर हो।














