Surguja News Today

सीतापुर विधानसभा सर्व मुस्लिम समाज के अध्यक्ष चुने गए मो.मिनहाज खान

सीतापुर विधानसभा सर्व मुस्लिम समाज के अध्यक्ष चुने गए मो.मिनहाज खान

सीतापुर। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम समाज की  बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीतापुर विधानसभा की सातों कमेटियों की मौजूदगी रही, जहाँ सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में मो. मिनहाज खान को सीतापुर विधानसभा सर्व मुस्लिम समाज का अध्यक्ष चुना गया। वहीं मो. अब्दुल तालिब को सेकेट्री, मो. तजम्मुल हसन को नायाब सदर, मो. नसीम खान को नायाब सेकेट्री तथा मो. जाकिर खान को खजांची नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष मो. मिनहाज खान ने सभी कमेटियों और समाज के जिम्मेदारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य मुस्लिम समाज को एकजुट कर नेक, सकारात्मक और सही दिशा की ओर ले जाना है, ताकि समाज का सर्वांगीण विकास हो सके।
बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह टीम समाजहित में मजबूती से कार्य करेगी और आपसी भाईचारे को और मजबूत बनाएगी।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज