Surguja News Today

शिक्षिका ने बेटे का मनाया अनोखे अंदाज़ में जन्मदिन, गिफ्ट देख झूम उठे नन्हे बच्चे

शिक्षिका ने अपने बेटे का अनगौरवतरीके से मनाया जन्मदिन गिफ्ट देख झूम उठे सभी बच्चे

आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला बनपचरी विद्यालय में की गई
गौरव चंद्राकर महासमुंद SNTNEWS
महासमुंद बच्चों के जन्म दिवस को माता-पिता बड़े धूम धाम से और कुछ नए तरीके से भव्य बनाना चाहते है  इसके लिए कई प्रकार की तैयारियां भी करते हैं. वहीं महासमुंद ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला बनपचरी विद्यालय की प्रधान पाठक अंजू ध्रुव ने अपने बेटे अनंत ध्रुव के जन्मदिवस को कुछ अनोखे तरीके से मनाया, जिस स्कूल में पढ़ाती हैं वहां के सभी बच्चों को स्वयं के पैसे से जूता और मोजा उपहार में निशुल्क वितरित किए और बच्चों को चॉकलेट मिठाई केक खिलाया वहीं बच्चे भी इस उपहार को पाकर काफी खुश नजर आए। इस कार्यक्रम को देखकर गांव के सरपंच ,स्कूल समन्वयक ने बधाई दिया विद्यालय स्टाफ के मनोज कुलदीप ,अशोक निषाद ने इस नेक कार्य के लिए प्रधान पाठक की शुभकामनाएं प्रदान किया।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज