Surguja News Today

सीतापुर अग्रवाल सभा के किशन बने अध्यक्ष आम सहमति नहीं बनने के कारण वोटिंग का लेना पड़ा सहारा

सीतापुर अग्रवाल सभा के किशन बने अध्यक्ष
आम सहमति नहीं बनने के कारण वोटिंग का लेना पड़ा सहारा
(रुपेश गुप्ता)
सीतापुर- अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद को लेकर कई दिनों से घमासान मचा हुआ था दो गुटों के बीच बात नहीं बनने के कारण मामला वोटिंग तक पहुँच गया इससे पूर्व कभी भी चुनाव की नौबत नहीं आई थी सर्व सहमति से ही अध्यक्ष का चयन होता आया था।पहला अवसर था जब आम सहमति न बनने के कारण दो प्रत्याशी कृष्ण कुमार अग्रवाल उर्फ़ किशन और अजय अग्रवाल ने अध्यक्ष पद हेतु नामांकन भरा 141 मतो के चुनाव में 135 मत गिरे जिसने किशन अग्रवाल को 96 और अजय को महज़ 38 वोट मिले इस चुनाव में किशन अग्रवाल ने 58 मतो से चुनाव में जीत हासिल किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने जीत के बाद सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की अग्रवाल समाज संगठित है मुझे समाज के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौपी गई मैं इसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूँगा।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज