Surguja News Today

भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत बतरा खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ

भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत बतरा खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ 

सरगुजा न्यूज़ टुडे रिपोर्टर भटगांव राजेश गुप्ता सलका
                        छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सभी धान खरीदी केंद्र में किसानों का धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ हुआ इसी क्रम में आज बतरा धान खरीदी केंद्र में मुख्य अतिथि भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि मंडल महामंत्री संतलाल प्रजापति, वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह मार्को के आतिथ्य में खरीदी केंद्र बतरा विधिवत पूजा पाठ कर खरीदी का शुभारंभ किया गया जिसमें उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हर किसान का धान प्रति कि्वंटल इकत्तीस रूपए खरीदा जाएगा आज हर किसान भाई धान बेचकर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित  मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र सिंह मार्को,महग्राम पंचायत बतरा के सरपंच आनंद सिंह आरमो, उपसरपंच रमेश पैकरा, खरीदी केंद्र प्रभारी विश्वनाथ ठाकुर, सुखलाल राजवाड़े,पारस पैकरा, धर्मपाल पैकरा, रामनरेश पैकरा, हरिचरण सिंह, सुरेन्द्र पैकरा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज