Skip to main content

Surguja News Today

Sitapur_1.33 करोड़ की सड़क रिपेरिंग घटिया निर्माण की भेंट—NH विभाग गहरी नींद में!

Sntnews

घटिया निर्माण की भेंट चढ़ चुका NH विभाग का 1.33 करोड़ का सड़क रिपेरिंग कार्य।
रुपेश गुप्ता सीतापुर– लगभग 1 वर्ष पूर्व सोनतराई चौक से सुर चौक तक लगभग 3300 मीटर सड़क का रिपेरिंग कार्य NH विभाग के द्वारा कराया गया था पर बारिश के कारण सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है यह सड़क सीतापुर शहर से होकर गुजरती है सड़क काफी व्यस्त हैं पर विभाग औऱ ठेकेदार द्वारा मापदंड को दरकिनार कर सड़क का निर्माण काफी घटिया स्तर का कराया जिसके वजह से सड़क फिर से बड़े बड़े गढ़ढो में तब्दील हो चुका है।ये गड्डे अब जान लेवा हो चुके है अगर बारिश के दिनों मी इन गढ्ढों में पानी भराव के कारण लोगो को सड़क की स्थिति का पता नहीं चलता और दुर्घटना के शिकार हो रहें थे अब बारिश रुकी तो लोग धूल से परेशान हो रहे है सड़क किनारे बसे लोगो के साथ दुकानदारों को काफ़ी परेशानी उठानी पड़ रही है।राहगीरों का इस सड़क पर चलना दूभर हो चुका है।लोग धूल के कारण बीमार हो रहे है।


पिछले वर्ष सड़क की समस्या को लेकर स्थानीय लोगो के साथ व्यापारी संघ के लोगो ने काफ़ी विरोध प्रदर्शन किया यहाँ तक कि लोगो को चक्का जाम करना पड़ा तब जाकर सड़क का सुधार कार्य हो पाया पर फिर से यह सड़क घटिया निर्माण की भेट चढ़ चुका है इस समस्या से शासन प्रशासन को कोई लेना देना नहीं जिम्मेदार अधिकारी फिर से आंदोलन का इन्तज़ार कर रहे है।


कुछ दिनों पूर्व स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो ने NH के अधिकारियों को सड़क की जर्जर हालत को लेकर सुधार कराये जाने की बात कही थी विभाग के अधिकारियों द्वारा रिपेरिंग का कार्य जल्द कराये जाने की बात की थी पर समय काफ़ी बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा सड़क को रिपेरिंग कराये जाने की पहल नहीं की जा रही है जिसके चलते लोग परेशान है।


इस विषय पर NH विभाग के ई ई आर डी तामरे से फ़ोन पर संपर्क साधने पर उनके द्वारा फ़ोन रिसीब नहीं किया गया।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज