
अंबिकापुर | 22 नवंबर 2025
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधी अभियंता संघ, अंबिकापुर क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन आज सौहार्दपूर्ण और पारदर्शी माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में अंबिकापुर क्षेत्र के 50 से अधिक अभियंताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से इंजीनियर आर.के. जायसवाल (सहायक अभियंता, अंबिकापुर ग्रामीण) को क्षेत्रीय अध्यक्ष और इंजीनियर रवी कुमार साहू (कनिष्ठ यंत्री, रामानुजनगर) को क्षेत्रीय सचिव के रूप में निर्विरोध चुना गया।
अन्य पदाधिकारियों का चयन भी पूर्ण पारदर्शिता और संगठनात्मक एकजुटता के साथ पूरा किया गया।


कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में—
प्रांतीय महासचिव इंजीनियर दीपक निकुंज,
प्रांतीय उपाध्यक्ष इंजीनियर सुरजीत कुमार गुप्ता,
प्रांतीय लीगल सेक्रेटरी इंजीनियर सादाब अहमद,
ऑफिस सेक्रेटरी इंजीनियर मुकेश मरावी,
केंद्रीय संयुक्त सचिव इंजीनियर गणेश जायसवाल,
क्षेत्रीय संयोजक इंजीनियर मनीष खत्री
तथा अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे संगठन की एकता, मजबूती और अभियंताओं के हितों के संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









