Skip to main content

Surguja News Today

अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन और शिक्षा विभाग के तत्वधान में सीखने की ओर नए क़दम के तहत सेमिनार का आयोजन 

अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन और शिक्षा विभाग के तत्वधान में सीखने की ओर नए क़दम के तहत सेमिनार का आयोजन !

सीतापुर– ब्लॉक में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से प्रधान पाठक सेमिनार का  सफल आयोजन 21 नवंबर को कमलापुरी भवन सीतापुर में किया गया। इस आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा , जिला मिशन समन्वयक सर्वजीत पाठक , विकास खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड श्रोत समन्वयक ,संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक  एवं प्राथमिक विद्यालय के सभी प्रधान पाठकों ने सहभागिता की। सेमिनार का आयोजन शिक्षा विभाग, सीतापुर एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन  के संयुक्त सहयोग से किया गया।
सेमिनार में 13 चयनित प्रधान पाठकों ने अपने विद्यालयों में किए गए नवाचारी शैक्षिक कार्यों और प्रभावी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। प्रमुख प्रोजेक्टों में—पुस्तकालय निर्माण एवं उपयोग,प्रिंट-रिच वातावरण का निर्माण,सुबह की असेंबली में नवाचार,रचनात्मक लेखन एवं अन्य बाल-केंद्रित गतिविधियाँ जैसी महत्वपूर्ण शैक्षिक पहलें शामिल रहीं। इस प्रोजेक्ट के अनुभवों को प्रधान पाठकों ने लेख के रूप में भी लिखा। इन लेखों को जिला स्तर पर प्रकाशित की गयी पुस्तक प्रधान पाठकों की पहल : सीखने की ओर नए कदम में शामिल किया गया। आज इस पुस्तक का विमोचन अधिकारियों के कर कमलों से किया गया।

इस सेमिनार का उद्देश्य इन प्रभावी प्रोजेक्टों को व्यापक मंच पर प्रस्तुत कर अन्य विद्यालयों को प्रेरित करना तथा बच्चों के सीखने के वातावरण को और सशक्त बनाना था। प्रत्येक प्रधान पाठक ने अपने विद्यालय की आवश्यकताओं के अनुरूप एक या अधिक प्रोजेक्ट का चयन कर टीम के साथ मिलकर उन पर कार्य प्रारंभ किया।
इन पहलों का प्रभाव कई विद्यालयों में स्पष्ट रूप से देखा गया। जहाँ प्रधान पाठकों व शिक्षकों ने निरंतरता से प्रयास किए, वहाँ बच्चों की मौखिक एवं लिखित अभिव्यक्ति में सुधार, सीखने के स्तर में वृद्धि, तथा विद्यालय के संपूर्ण वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन दर्ज किए गए। विद्यालयों ने स्वयं को जीवंत और सीखने-केंद्रित स्थानों में परिवर्तित किया।

ब्लॉक के अनेक विद्यार्थी चुनौतीपूर्ण सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों से आते हैं, ऐसे में विद्यालय ही उनके सीखने व विकास का मुख्य आधार बनता है। प्रधान पाठकों ने इन परिस्थितियों को समझते हुए बच्चों के लिए ऐसा माहौल तैयार किया जहाँ वे आत्मविश्वास के साथ सीखें, समझें और अपनी अभिव्यक्ति को विकसित कर सकें। अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन से ज्ञान विकास ,यजत ,राकेश एवं नेहा ने सभी प्रधानपाठकों को प्रोजेक्ट कार्य में सहयोग प्रदान किया।साथ ही सेमिनार के आयोजन में फ़ाउंडेशन की पूरी टीम  ने महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान की।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज