
गौ आश्रय धाम (अघिना सलका–केवटाली–कोटेया) में जिला एवं जनपद CEO का निरीक्षण दौरा
समस्याओं को सुना, स्थिति देखी, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन
सरगुजा न्यूज़ टुडे रिपोर्टर राजेश गुप्ता सलका भटगांव
आज गौ आश्रय धाम (अघिना सलका–केवटाली–कोटेया) में जिला CEO श्री बिजेंद्र पाटले जी एवं जनपद CEO श्री विनय कुमार गुप्ता जी का संपूर्ण टीम सहित ससम्मान आगमन हुआ। अधिकारियों के पहुँचते ही गौ आश्रय धाम समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने आश्रय धाम की व्यवस्थाओं, संसाधनों एवं वर्तमान चुनौतियों का स्थल पर जाकर विस्तृत अवलोकन किया। गौ माता के संरक्षण, चारा–पानी व्यवस्था, सेड निर्माण, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यकताओं से संबंधित सभी समस्याओं को उन्होंने बहुत गंभीरता व धैर्यपूर्वक सुना।
अधिकारियों ने टीम के साथ मिलकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए तथा हर संभव प्रशासनिक सहयोग और सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। उनके इस संवेदनशील रवैये से समिति के सदस्यों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ।

इस निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय धाम समिति के सभी सदस्य पूर्ण रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने आश्रय धाम की कार्यप्रणाली एवं आवश्यकताओं की जानकारी अधिकारियों को विस्तार से प्रदान की।
गौ आश्रय धाम परिवार जिला एवं जनपद CEO सहित संपूर्ण टीम के प्रति उनके समय, सहयोग, संवेदनशीलता और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









