
सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में इस भर्ती घोटाले में और बड़ी गिरफ्तारियाँ संभव हैं
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक प्रमोशन घोटाले में आज बड़ी कार्रवाई हुई। EOW–ACB ने दो सहायक सांख्यिकी अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर प्रमोशन परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने, अभ्यर्थियों से भारी रकम वसूलने और उन्हें प्री-एग्जाम सवाल तैयार करवाकर अनुचित लाभ दिलाने के गंभीर आरोप हैं।
जांच में महत्वपूर्ण डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य—मोबाइल डेटा, चैट्स, कॉल रिकॉर्ड व लेन-देन के प्रमाण—मिले हैं जो दोनों अधिकारियों की सीधी संलिप्तता दिखाते हैं। यही नहीं, EOW/ACB को आशंका है कि यह संगठित भ्रष्टाचार का बड़ा नेटवर्क है, जिसमें और भी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हो सकते हैं।

दोनों आरोपियों को 20 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में पेश किया गया। अपराध क्रमांक 64/2025 में धारा 7(C) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, तथा 420, 467, 468, 471, 120B IPC के तहत कार्रवाई जारी है।
सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में इस भर्ती घोटाले में और बड़ी गिरफ्तारियाँ संभव हैं।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









