Skip to main content

Surguja News Today

तिहाड़ जेल में नेत्र जांच शिविर, असहाय कैदियों को मिली नई रोशनी और व्हीलचेयर

तिहाड़ जेल नंबर 1 में नेत्र जांच शिविर, असहाय कैदियों को मिली व्हीलचेयर
Shaif Firdousi
नई दिल्ली। नर सेवा नारायण सेवा मिशन के तहत इंद्रप्रस्थ संजीवनी एनजीओ और रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली सेंट्रल द्वारा तिहाड़ जेल नंबर 1 में विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कैदियों की आंखों की जांच की गई, जहाँ उन्हें नि:शुल्क चश्मे और जरूरत के अनुसार आंखों की दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

इस दौरान असहाय कैदी संतोष, शैलेन्द्र और जगदीश को व्हीलचेयर भी भेंट की गई। कार्यक्रम में तिहाड़ जेल के सुपरीटेंडेंट प्रशांत राघव, रोटरी क्लब दिल्ली सेंट्रल की अध्यक्ष डॉ. नीलम सेठी, शशि अग्रवाल, विनय सिंघल, एस.एल. शर्मा, इंद्रप्रस्थ संजीवनी की महासचिव रश्मि मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


इंद्रप्रस्थ संजीवनी के अध्यक्ष डॉ. संजीव अरोड़ा गंगापुत्र ने बताया कि मिशन के अंतर्गत संस्था द्वारा दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं, जहां फ्री हेल्थ चेकअप, डॉक्टरी परामर्श, दवाई और जरूरतमंदों को व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। इस बार यह शिविर तिहाड़ जेल परिसर में आयोजित किया गया।

स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित कैदियों ने संस्था और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इस सेवा कार्य की सराहना की।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज