Surguja News Today

सरस्वती सायकल योजना से बालिका शिक्षा को मिल रहा है बढ़ावा- रामसेवक पैकरा

सरस्वती सायकल योजना से बालिका शिक्षा को मिल रहा है बढ़ावा- रामसेवक पैकरा

सरगुजा न्यूज़ टुडे रिपोर्टर भटगांव राजेश गुप्ता सलका शासन के महत्वकांक्षी योजना सरस्वती सायकल योजना के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अघिना सलका में छात्राओं को सायकल वितरण किया गया है। इस अवसर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष और पूर्व गृहमंत्री श्री रामसेवक पैकरा जी ने कहां की सायकल मिलने से छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वो नियमित विद्यालय आएंगी। पूर्व में ऐसी योजनाएं नहीं थी इस कारण बालिकाओं को शिक्षा बीच में छूट जाता था परन्तु शासन ने बालिका शिक्षा हेतु दूरदर्शिता को अपनाया और उनके लिए सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण किया जा रहा है।

आज शासन द्वारा  बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। छात्राओं को छात्रवृत्ति, गणवेश ,निःशुल्क पुस्तक वितरण किया जा रहा है इसके अलावा महिला सशक्तिकरण हेतु तैंतीस प्रतिशत आरक्षण और पंचायत स्तर पर पचास प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है जिससे बहने अपने आप को समाज में स्थापित कर सकेंगी। पैकरा जी ने कहा कि महिला के बालिका के शिक्षित होने से दो परिवार शिक्षित होता है।  इस अवसर पर श्री गिरीश गुप्ता जी, श्री उमेश अग्रवाल जी, श्री मोक्ष नारायण गुप्ता जी, जगरे लाल यादव, शाला विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश दुबे, राघवेंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए और छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप में श्री रामसेवक पैकरा उमेश अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश गुप्ता पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि राजेश गुप्ता जगरेलाल यादव जी शाला विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश दुबे ,शाला विकास समिति के सदस्य दीपेंद्र गुप्ता , उप सरपंच अनुराग सिंहदेव , राघवेंद्र सांसद प्रतिनिधि गुप्ता ,आशीष गुप्ता ,भृगु प्रसाद राजवाड़े, संत लाल राजवाड़े, प्रियेश गुप्ता विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश योगी, समस्त शिक्षक -शिक्षिकाएं , अभिभावक  समस्त कर्मचारी एवं बालिकाएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिसकी अतिथियों द्वारा खूब सराहना की गई।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज