Surguja News Today

Delhi Lal kila blast -धमाके से मचा हड़कंप, 50 फीट ऊंची उठी आग की लपटें; कई घायल, शव पहुंचे लोकनायक अस्पताल

Delhi Lal Qila Blast Updates: दिल्ली लाल किला के पास कार ब्लास्ट के बाद घटनास्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी तक शव उछल कर चले गए। धमाके के बाद करीब पचास फीट ऊंची आग की लपटें दूर-दूर तक देखी गईं। घटनास्थल के आस-पास चारों तरफ मानव अंग फैले हुए थे। अधिकतर घायलों और शवों को लोकनायक अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। अस्पताल के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे, महिलाएं अपनों के लिए विलाप कर रहे हैं।

एक की धमाके की आवाज से मौत, कइयों की हालत गंभीर

अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि ब्लास्ट की घटना में घायल कई पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक पीड़ित व्यक्ति का पैर कट गया है। वहीं एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है। धमाका इतना तेज था कि एक व्यक्ति को ब्लास्ट के आवाज से ही हार्ट अटैक हो गया। एक अन्य एक व्यक्ति को मस्तिष्क के एक हिस्से और आंख के पास गंभीर चोट आई है।

लोकनायक अस्पताल घटना स्थल से महज करीब सवा दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घटना स्थल से नजदीक होने के कारण पीड़ितों को तुरंत इस अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज