
स्मार्ट मीटर और बढ़ती बिजली दरों के खिलाफ प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन सम्पन्न
सुरजपुर manish soni
प्रदेश में बढ़ती तानाशाही नीतियों, स्मार्ट मीटर के माध्यम से की जा रही लूट, बढ़ती बिजली दरों और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की सीमित पहुंच के विरोध में आज प्रदेशभर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इसी कड़ी में सुरजपुर जिला मुख्यालय में भी जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।
कार्यक्रम के आयोजक लोकसभा उपाध्यक्ष संदाम अंसारी, लोकसभा सचिव लव दूबे, जिला अध्यक्ष रवि जायसवाल, जिला प्रभारी इब्राहिम, दिनेश देवांगन, राजेश जगते, प्रदीप साहू, छोटू दास, और ईश्वर सिंह सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि —
“जब हमारा प्रदेश बिजली, वन और खनिज संपदा में आत्मनिर्भर और सरप्लस राज्य है, तब जनता को महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के बोझ से क्यों झेलना पड़ रहा है?”

धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही बिजली बिल और स्मार्ट मीटर नीति पर पुनर्विचार नहीं किया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









